home page

राजगढ़ःद लित नाबालिग सहित दो मासूमों से छेड़छाड़, केस दर्ज

 | 
राजगढ़ःद लित नाबालिग सहित दो मासूमों से छेड़छाड़, केस दर्ज


राजगढ़, 30 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की गंभीर घटनाएं सामने आई। पुलिस ने सोमवार को दोनों मामलों में आरोपितों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पहली घटना माचलपुर थाना क्षेत्र की है, जहां 16 वर्ष 11 माह की एक दलित किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई कि रविवार की शाम वह रामदेवजी मंदिर के कच्चे रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान गांव का प्रकाश पुत्र कालूसिंह राठौर उसे मिला और उसने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर दुपट्टा खींचा। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले में धारा 74 बीएनएस, 7/8 पाॅक्सो तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

दूसरी घटना लीमाचौहान थाना क्षेत्र की है, जहां साढ़े 9 वर्ष की मासूम बालिका ने परिजनों के साथ पहुंचकर बताया कि गांव का रमेश पुत्र देवीलाल तंवर उसके घर में घुस आया और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 331(4), 74 बीएनएस और 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक