सदर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज
हमीरपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर सदर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करके अभद्र अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी भाजपा पिछडा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति के खिलाफ अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इससे सदर विधायक की छवि धुमिल हुई है। पुलिस ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने शुक्रवार को बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोग पर मुकदमा लिखा गया है। जांच के साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।----------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

