home page

नोएडा : थार के स्टंट का पुराना व भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 | 
नोएडा : थार के स्टंट का पुराना व भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


नोएडा, 01 अक्टूबर (हि.स.)। नोएडा में थार जीप से स्टंट करने वाले लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बावजूद भी कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो डालकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस मामले में थाना सेक्टर 126 में उप निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना सेक्टर -126 के प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार सिंह ने गुरुवार काे बताया कि बीती रात को थाने में तैनात उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो बुधवार से वायरल हो रही है, जिसमें थार जीप द्वारा स्टंट किया जा रहा है। इस वीडियो को काट- छांटकर तोड़ -मडोडकर भ्रामक रूप से पुनः प्रसारित कर जनता में भ्रम उत्पन्न किया जा रहा है। उन्होंने और बताया कि एमिटी यूनिवर्सिटी के पास स्टंट करने की वीडियो वर्ष 2024 में वायरल हुई थी। इस मामले में पुलिस ने उसी समय मुकदमा कर विधिक कार्रवाई की तथा आरोपिताें को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि उक्त वीडियो को दोबारा से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर काट छांटकर, एडिटिंग कर तत्वों को तोड़- मरोड़कर अलग एवं भ्रामक संदर्भ में पुनः प्रसारित किया जा रहा है। इस प्रकार की वीडियो प्रसारित किए जाने से आम जनता में घटना एवं पुलिस कार्रवाई के संबंध में भ्रम एवं गलत धारणा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 तथा 253(1) (बी) और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 66 -डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी