home page

किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में दंपति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

 | 
किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में दंपति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज


मुरादाबाद, 05 जून (हि.स.)। मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित के साथ उसके रिश्तेदार दंपति के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़ित के चाचा ने मझोला थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके बड़े भाई और भाभी की मृत्यु हो चुकी है। भाई की दो बेटियां और दो बेटे हैं। 15 वर्षीय बड़ी भतीजी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पड़ोस में सक्षम और उसकी पत्नी नेहा किराये पर रहते है। सक्षम के पास उसका रिश्तेदार मझोला के रामेश्वर कॉलोनी निवासी प्रिंस गुप्ता आता है। आरोप है कि सक्षम और उसकी पत्नी नेहा उसकी भतीजी को बहाने से घर बुला लिया। प्रिंस ने भतीजी के साथ छेड़खानी की और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपित ने बीती 28 मई को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चाचा ने विरोध किया तो आरोपित ने पीड़िता को अगवा करने की धमकी दी। मामले में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपित प्रिंस गुप्ता, नेहा और उसके पति सक्षम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल