home page

बढ़ई ने ईंट मारकर की थी महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

 | 
बढ़ई ने ईंट मारकर की थी महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार


बढ़ई ने ईंट मारकर की थी महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार


जौनपुर, 08 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन थाना क्षेत्र स्थित पनौली गांव में निर्माणाधीन मकान में हुई विवाहिता की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। दरवाजा सही तरीके से नहीं लगाने को लेकर हुए विवाद में बढ़ई लालमन विश्वकर्मा ने 48 वर्षीय गुड़िया की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को लक्ष्मीशंकर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है।

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पनौली गांव निवासी गुड़िया सोमवार को अपने निर्माणाधीन मकान में फर्नीचर का काम कराने गई थीं। कुछ देर बाद उनका शव मकान में पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनाें ने हत्या की आशंका जताई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि गुड़िया ने गांव के ही लालमन विश्वकर्मा से मकान में दरवाजा लगवाया था। दरवाजा सही तरीके से नहीं लगाए जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

विवाद के दौरान लालमन ने ईंट से गुड़िया के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर लालमन विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई। पुलिस आरोपित से पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव