home page

डिवाइडर से टकरा कर कार का टायर फटा, तस्कर उतर कर भागा

 | 
डिवाइडर से टकरा कर कार का टायर फटा, तस्कर उतर कर भागा


जोधपुर, 16 मई (हि.स.)। जोधपुर कमिश्ररेट की जिला पूर्व की डीएसटी को सूचना मिली कि बनाड़ एरिया से निकल रही एक कार में अवैध रूप से डोडा पोस्त लाया जा रहा है। बनाड़ में तस्कर एक स्थान पर अवैध डोडा पोस्त के कट्टे उतार कर डांगियावास की तरफ भागे है। इस पर डांगियावास पुलिस ने नाकाबंदी की। रिंग रोड सूरज बासनी पुल के नीचे तस्करों की कार का डिवाइडर से टकराने के बाद टायर फट गया। ऐसे में वह रिंग रोड पर ही कार को लावारिस छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी से 20 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। उधर बनाड़ में दो कट्टों मेें भरा 35 .600 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किए जाने के साथ एक तस्कर को पकड़ा।

बनाड़ थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने जाजीवाल विश्नाेईयान गांव में डीएसटी की सूचना पर रेड दी थी। तब गांव में एक कार से अवैध डोडा पोस्त उतारा जा रहा था। इस पर पुलिस वहां पहुंची तब दो कट्टें उतारे जा चुके थे। तस्करों को पुलिस की भगक लगने पर पुलिस ने एक तस्कर को भागते पकड़ लिया। आरोपित जाजीवाल विश्नाेइयान गांव निवासी विकास पुत्र जवरीलाल को गिरफ्तार कर दो कट्टों में लदा 35 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गया।

कार में सवार तस्कर वहां से भाग निकला। इस पर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी करवाई गई। डांगियावास थानाधिकारी दौलाराम मय जाब्ते के नाकाबंदी में लगे। तब रिंग रोड बासनी सूरज पुल के नीचे पुलिस गाड़ी का पीछा किया। कार में सवार तस्कर तेजी से गाड़ी को भगा ले गया, मगर कार डिवाइडर से टक राई और अगला टायर फट गया। बाद में पुल के नीचे तस्कर गाड़ी से उतरकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी की तलाशी में एक प्लास्टिक का कट्टा मिला, जिसमें 20 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया। डांगियावास पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया। उधर बनाड़ पुलिस ने विकास पुत्र जवरीलाल को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।

डांगियावास थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि कार का टायर ब्रस्ट हो गया है। जिसे जब्त कर थाने पर रखवाया गया है। गाड़ी किसकी है और कौन चलाकर लाया इस बारे में पता लगाया जा रहा है। कार चोरी की भी हो सकती है, फिलहाल तफ्तीश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश