home page

भागते तस्करों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत

 | 
भागते तस्करों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत


बालोतरा, 06 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान शराब तस्करों की कार करीब 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद अनियंत्रित होकर खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल अवस्था में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को शराब तस्करी की सूचना मिलने पर टीम ने संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया। तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे के बाद पुलिस ने कार में सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित पुलिस से बचने के लिए वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर शराब की सप्लाई करते थे।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित