गुवाहाटी से कार व्यवसायी का अपहरण, लूटे 45 हजार, सोने की चेन
| Mar 1, 2026, 10:18 IST
गुवाहाटी, 01 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी के सातगांव क्षेत्र से कार व्यवसायी महिदुल अली का कथित रूप से पांच नशेड़ी युवकों के एक दल ने बीती रात अपहरण कर लिया। आरोप है कि युवकों ने उनसे पांच लाख रुपये की मांग की।
जानकारी के अनुसार, आरोपितों ने महिदुल अली को जबरन अपने कब्जे में लेकर पांच लाख रुपये देने के लिए दबाव डाला। राशि देने से इनकार करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपितों ने उनके पास से 45 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

