home page

सफारी वाहन से 594 लीटर नेपाली व अंग्रेजी शराब के साथ वाहन जब्त, तस्कर फरार

 | 
सफारी वाहन से 594 लीटर नेपाली व अंग्रेजी शराब के साथ वाहन जब्त, तस्कर फरार


सुपौल, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बलुआ थाना पुलिस ने गुरुवार की रात करीब एक बजे गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के विशनपुर धिवराम पंचायत के गोरियाड़ी रोड से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है। हालांकि तस्कर पुलिस के भनक लगते ही मोके से भागने में सफल रहा ।

पुलिस ने मौके से सफारी वाहन से कुल 22 बोरी में 594 लीटर नेपाली व अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक उजले रंग की सफारी वाहन को भी अपने कब्जे में लेकर थाना लाई है। ममबताया जा रहा है Nकि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोरियाड़ी रोड के रास्ते शराब की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही बलुआ थाना पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंच कर घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया।

इसी दौरान संदिग्ध हालत में एक उजले रंग की सफारी वाहन दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही तस्कर अपनी वाहन सहित शराब की खेप छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब उक्त वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 594 लीटर नेपाली और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त किए गए शराब में 353 लीटर नेपाली दिलवाले सोफी शराब व 241 लीटर अंग्रेजी शराब कुल 594 लीटर शराब बरामद हुआ ।

जब्त किए शराब में 353 लीटर नेपाली दिलवाले सोफी शराब , 375 एमएल के 216 बोतल कुल 81 लीटर एमसी डेविल्स अंग्रेजी शराब व 500 एमएल के 30 बोतल कुल 15 लीटर किंग फिसर बियर शामिल हैं । शराब में इस्तेमाल की जाने वाली वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। इस बाबत थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि 594 लीटर अंग्रेजी व नेपाली दिलवाले सोफी शराब के साथ एक उजले रंग की सफारी वाहन को जब्त किया गया है ।

शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला । बताया कि मामले में वाहन की नंबर के आधार पर तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र से शराब तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र