home page

बांदा : पुलिस मुठभेड़ में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

 | 
बांदा : पुलिस मुठभेड़ में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार


बांदा, 07 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा को नशामुक्त बनाने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के तहत थाना जसपुरा पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान अवैध गांजा तस्करी में लिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ऋषि देव ने बताया कि 06/07 मई 2026 की रात थाना जसपुरा पुलिस गश्त एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से हमीरपुर की ओर से अवैध गांजा लेकर बांदा की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रामपुर चौराहे के पास सघन चेकिंग शुरू कर दी।

कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस तुम ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपितों ने खुद को बचाने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपतों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कमलेश पुत्र सदाशिव निवासी गरौती थाना तिंदवारी तथा भोला पुत्र चुन्नू निवासी गरौती थाना तिंदवारी के रूप में हुई हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास्टिक की बोरी में रखा 5 किलो 150 ग्राम अवैध सूखा गांजा, अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे हमीरपुर, बांदा और आसपास के जनपदों में अवैध गांजे की सप्लाई करते थे। इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन की जांच में पुलिस जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह