home page

एनजेपी स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस से डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

 | 
एनजेपी स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस से डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद, चार गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 28 नवंबर (हि. स.)। न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एसओजी और एनजेपी जीआरपी की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस से करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया है। मामले में असम निवासी चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के नाम जनत बारीक़ (30), तापस दास (40), अमन दे (35) और संदीप सरकार (25) है। चारो आरोपित असम के निवासी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों के 13 बैग से गांजे के 116 पैकेट बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 75 लाख रुपये है। प्रारंभिक जांच में गांजे को डिब्रूगढ़ से छपरा ले जाने की योजना का खुलासा हुआ है।

जीआरपी के आरोपितों इंद्र बदन झा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में उनके कोरियर के रूप में काम करने की आशंका है। आरोपितों को रविवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले छह महीनों में जीआरपी ने मादक पदार्थ तस्करी के 80 मामले दर्ज किए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार