home page

तस्करी से पहले 60 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

 | 
तस्करी से पहले 60 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 06 अगस्त (हि. स.)। एनजेपी थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तस्करी से पहले करीब 60 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उकिल मियां और संतोष रवि दास के रूप में हुई है, दोनों कूचबिहार के निवासी हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुलबाड़ी के जियागंज इलाके में एक छोटे यात्री वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के डिक्की से करीब 60 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद गांजा कूचबिहार के दिनहाटा से सिलीगुड़ी के रास्ते अन्य राज्यों में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार