home page

भारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार

 | 
भारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 19 अगस्त (हि. स.)। सिलीगुड़ी महकमा के खोड़ीबारी अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। मंगलवार देर रात हाइवे-327 के पीडब्ल्यूडी मोड़ पर 41वीं बटालियन एसएसबी की टीम ने तीन पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साबेरुल (62), बशीर एसके (47), प्रशांत विश्वास (30) और मंजू महंता (44) के रूप में हुई है। सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने गांजा कूचबिहार से लाने और इस्लामपुर में बेचने की बात बताई है। एसएसबी ने उनके मोबाइल फोन भी जब्त किए है। चारों आरोपितों को गांजा समेत आगे की कार्रवाई के लिए खोरीबाड़ी थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार