home page

पूर्व भाजपा विधायक के यहां से गांजा की बरामदगी,केयरटेकर गिरफ्तार

 | 
पूर्व भाजपा विधायक के यहां से गांजा की बरामदगी,केयरटेकर गिरफ्तार


अररिया 21 जुलाई(हि.स.)।

नरपतगंज के पूर्व भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव के कुसियारगांव स्थित फार्महाउस से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 158 किलो गांजा का खेप बरामद किया। हालांकि पुलिसिया कार्रवाई के दौरान कामत का केयरटेकर मौके से फरार हो गया था,लेकिन बाद में पुलिस ने केयरटेकर अवधेश ऋषिदेव को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

जानकारी मंगलवार को सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित उर्स वार्ता में दी।सदर एसडीपीओ ने बताया कि मामले को नगर थाना में कांड संख्या 381/26 एनडीपीएस के सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया है। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अररिया पूर्णिया मुख्य सड़क एनएच 27 में कुसियारगांव के पास स्थित यह फार्म हाउस नरपतगंज के पूर्व भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव है और जिसके देखभाल की जिम्मेवारी अवधेश ऋषिदेव को दी गई थी।नगर थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई।छापेमारी में 158 किलो गांजा के साथ केयरटेकर अवधेश ऋषिदेव को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अवधेश ऋषिदेव ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एक तस्कर के लोभ में फंसकर वह उसे वहां जमा रखा था,जिसे पूर्णिया से बाहर लेकर जाया जाना था।सदर एसडीपीओ ने बताया कि तस्कर को चिह्नित कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।छापेमारी नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर