अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
जोधपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से अवैध धारदार हथियारों को लेकर धरपकड़ का अभियान दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरूवार को 11 लोगों को पकड़ा गया, वहीं शुक्रवार को 13 लोगों को गिरफ्तार कर चाकू छुरियां जब्त की गई। आरोपिताें के खिलाफ आम्र्स एक्ट में प्रकरण बनाए गए।
लूणी पुलिस थाने एएसआई मनफुलराम ने फींच रोड पर सांवरीज-भाखरी में हुकमाराम को गिरफ्तार कर तलवार जब्त की। इसी तरह एएसआई शैतानसिंह ने धुंधाड़ा गांव से सुरेश वादी को पकड़ा और चाकू-फरसा जब्त किया। वहीं बनाड़ थाने के एएसआई बींजाराम ने डिगाड़ी चौराहा के पास झाडिय़ों में अंबेडकर कॉलोनी निवासी भींयाराम को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया। डांगियावास थाने के एएसआई परमेश्वरलाल ने क्षेत्र में ही मीरा नगर झालामंड निवासी राहुल को पकड़ा और चाकू- खंजर बरामद किया। जबकि करवड़ थाने के हैडकांस्टेबल छोटाराम ने माणकलाव निवासी अजय कुमार से छुरी बरामद की। मथानिया थाने के एएसआई बंशीलाल ने तिंवरी रोड पर फतेहबाद हरियाणा हाल लुहार बस्ती तिंवरी निवासी कल्लूराम को पकड़ा और छुरा बरामद किया। माता का थान पुलिस थाने के एएसआई हनुमान ने मदेरणा कॉलोनी दरगाह चौक निवासी नासिर को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया।
वहीं रातानाडा पुलिस थाने के एएसआई भवानी सिंह ने जीत अपार्टमेंट के नजदीक सांसी कॉलोनी निवासी सूरज को पकड़ चाकू जब्त किया। इधर महामंदिर थाने के एएसआई महावीरसिंह ने इमरतिया बेरा रोड पर राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी अभिषेक से धारदार हथियार बरामद किया। एयरपोर्ट थाने के एएसआई नरपत राम ने पोलो मैदान रोड पर पांच बत्ती निवासी राजेंद्र से चाकू बरामद किया। सदर कोतवाली पुलिस थाने के एएसआई ओमसिंह ने पाल हवेली के पास से गुलजारपुरा सदर बाजार निवासी मो. अखलाक को पकड़ा और चाकू बरामद किया। देवनगर थाने के एसआई गोविंद सिंह ने सेंट्रल एकेडमी चौराहा के पास से भादू मार्केट पाल निवासी सोयब उर्फ सोहिब को पकड़ा और चाकू -छुरा जब्त किया। जबकि कुड़ी भगतासनी थाने के हैडकांस्टेबल रामप्रसाद ने सेक्टर 1 में प्रमोदसिंह को पकड़ चाकू जब्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

