home page

हथियारबंद बदमाशों ने साइबर कैफे संचालक से लूटे 80 हजार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 | 
हथियारबंद बदमाशों ने साइबर कैफे संचालक से लूटे 80 हजार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


नोएडा, 13 अगस्त (हि.स.)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के मलकपुर गांव में स्थित एक साइबर कैफे के अंदर घुसकर दो बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि मोहित प्रजापति का मलकपुर गांव में साइबर कैफ़े है। उन्होंने बताया कि वह बृहस्पतिवार की दोपहर को बैंक से पैसा निकालने गए थे। उन्होंने बैंक से 03 लाख रुपये निकाला। 02 लाख रुपये उन्होंने किसी को दिया, तथा एक लाख रुपये लेकर कैफे में आ गए। इसी बीच पीछे से दो बदमाश आए। बदमाश कैफे के अंदर घुसे। उन्होंने मोहित से हथियार के बल पर 80 हजार रुपये लूट लिया तथा भाग गए। मोहित ने शोर मचाया तो लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी