home page

मुक- बधिर छात्रा के साथ बस चालक ने की अश्लील हरकत

 | 
मुक- बधिर छात्रा के साथ बस चालक ने की अश्लील हरकत


नोएडा , 31 जुलाई (हि.स.)। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय मुक- बधिर छात्रा के साथ बस चालक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने शुक्रवार को थाने में शिकायत की है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। छात्रा ने ऑल इंडिया लेवल पर देहरादून में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर मेडल जीता था।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में उनकी 15 वर्षीय की बेटी पढ़ती है। वह बोलने और सुनने में असमर्थ है। उनकी बेटी ऑल इंडिया स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेती है। पीड़ित के अनुसार, उनकी बेटी कुछ दिन पूर्व स्कूल की तरफ से मेरठ में आयोजित एक शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बस से गई थी। उनका आरोप है कि बस चालक लव कुश ने उनकी बेटी के साथ उस समय अश्लील हरकत की। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आज सुबह को घटना की शिकायत थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी