home page

मुरैना: बस ने महिला को 30 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत

 | 
मुरैना: बस ने महिला को 30 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत


- जेसीबी मशीन बुलाकर बस को उठवाया तब पहिया के नीचे से निकल पाया शव

मुरैना, 27 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार सुबह एक वीभत्स हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बस ने महिला को टक्कर मारी और पहिया उसके शरीर पर चढ़ा दिया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल का मंजर इतना वीभत्स था कि जिसने देखा उसे रोगटे खड़े हो गए। पहिया चढऩे से महिला का सिर और पैर कुचल गए और मांस के चीथड़े सडक़ पर फैल गए। सिविल लाइन पुलिस पुलिस को खबर मिली तो मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन बुलवाकर बस को उठवाया तब शव को बाहर निकाल सके।

पुलिस के अनुसार बरई का पुरा थाना बानमोर निवासी कमला पत्नी उत्तम बघेल (40) की बस की टक्कर से मौत हो गई। कमला आधा दर्जन से अधिक अन्य महिलाओं व परिजनों के साथ दिमनी थाना क्षेत्र के भगपुरा गांव में, रिश्तेदारी में फेरा करने के लिए जा रही थी। बस पकडऩे के लिए पैदल-पैदल बेरियर की तरफ आ रही थी तभी बस ने चपेट में ले लिया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला पर चढ गया बस का टायर -

टक्कर मारने के बाद महिला सडक़ पर गिर पड़ी। लेकिन चालक ने बस को नहीं रोका बल्कि बस का पहिया उसके शरीर पर चढ़ा दिया। भारी-भरकम बस का पहिया शरीर पर चढऩे से महिला का शरीर कुचल गया और शरीर से आंत और मांस निकलकर सडक़ पर फैल गए।

घटना को देख लोगों के रोंगटे खड़े हुए -

जिसने भी घटना देखी उसके रोगटे खड़े हो गए। करीब 10 फुट तक बस के नीचे महिला के शरीर से मांस के चीथड़े सडक़ पर फैले हुए थे। उसके पेट की आंते बाहर निकलकर सडक़ पर फैली हुई थी। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा