home page

नकबजनी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
नकबजनी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार


प्रयागराज, 07 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने गुरुवार को नकबजनी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने तीनों के कब्जे से चोरी के जेवरात एवं नकदी बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी निवासी टार्जन पुत्र अशोक, नैनी के पुराना मार्केट निवासी करने गुप्ता पुत्र भोला प्रसाद, नैनी के शंकरढाल निवासी करन वंशकार पुत्र नरेश वंशकार है।

इस मामले में वादी अखिलेश कुमार ने अपने घर से नकदी और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। उनके पास से मंगलसूत्र, पायल, चेन, अंगूठी, बिछिया, कमरबंद समेत कई कीमती आभूषण बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल करते हुए बताया कि वे सुनसान मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी करते थे और चोरी का सामान कम दामों में बेचकर खर्च चलाते थे।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि थाना नैनी पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और आईसीसीसी टीम की संयुक्त कार्रवाई से इस चोरी का सफल खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, उपनिरीक्षक सोहराब अहमद, अमित कुमार, यश तिवारी, अंकित शर्मा सहित एसओजी और सर्विलांस टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल