home page

घर में घुसकर चोर लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी लेकर फरार

 | 

जोरहाट (असम), 14 सितंबर (हि.स. )। जोरहाट जिला के तीताबर न आली इलाके में एक व्यक्ति के घर में चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सोमवार की सुबह सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि तीताबर के जालूकनीबाड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत तीताबर न आली इलाके में चोरों का एक दल सुजात अहमद के घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरों द्वारा घर से सोने-चांदी के गहने के समेत 25 लाख रुपए की चोरी किए जाने का मामला प्रारंभिक जांच में सामने आया है। अहमद के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस चोरी की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी