home page

बोलेरो वाहन से भैंसों की तस्करी, दो गिरफ्तार

 | 

सिलीगुड़ी, 02 नवंबर (हि.स.)। घोषपुकुर-फूलबाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैंसों की तस्करी की कोशिश को फांसीदेवा थाना पुलिस ने रविवार देर रात नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक यात्री बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहन के अंदर से तीन भैंसें बरामद की गई।

मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान जहीरुल इस्लाम और मुजफ्फर शेख के रूप में हुई है। दोनों असम के गोसाईरहाट के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, भैंसों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण पशुओं को बरामद कर खटाल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों को सोमवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार