home page

बेतिया में भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

 | 
बेतिया में भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त


बेतिया, 20 मार्च (हि.स.)।

नौतन पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर डबरिया गांव अवस्थित ब्रह्म स्थान के पास एक मक्का के खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। शराब उत्तर प्रदेश से लाकर विभिन्न क्षेत्रों में डिलिवरी के लिए रखा गया था।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने शुक्रवार को बताया कि पुलिसग को सूचना मिली कि दियारा के रास्ते उत्तर प्रदेश से शराब लाकर डिलीवरी के लिए डबरिया गांव के ब्रह्म पास एक मक्का के खेत में रखा गया है और धंधेबाज डिलिवरी के फिराक में लगे हुए हैं। त्वरित कार्रवाई करने पर शराब के साथ धंधेबाजों को पकड़ा जा सकता है। बताया कि प्राप्त सुचना के आलोक में टीम गठित कर छापेमारी की गई और एटपीएम स्पेशल के 491 पीस व रायल स्टेग के 46 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया।

पदाधिकारी ने बताया कि धंधेबाज की पहचान कर ली गई। गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान तेज कर दिया गया है। जल्द ही धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसे जेल भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक