home page

बीएसएफ मेंं आरक्षक -जीडी पद पर फर्जी तरीके पर पाई नियुक्ति

 | 
बीएसएफ मेंं आरक्षक -जीडी पद पर फर्जी तरीके पर पाई नियुक्ति


बायोमैट्रिक जांच एवं फोटो मिलान में खुलासा, यूपी के युवक के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर, 20 मार्च (हि.स.)। कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 2025 में एक युवक ने बीएसएफ में आरक्षक जीडी पद पर फर्जी तरीके से नियुक्ति पाई। इसका खुलासा बायोमैट्रिक जांच एवं फोटो मिलान हुआ। फर्जीवाड़ा सामने आने पर अब उत्तरप्रदेश के युवक के खिलाफ मंडोर थाने में बीएसएफ टे्रनिंग सेंटर के सीआई की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इसमें जांच एसआई अरूणा कुमारी की तरफ से की जा रही है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि सहायक प्रशिक्षण केंद्र बीएसएफ के निरीक्षक अनंत कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से वर्ष 2025 परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें बीएसएफ आरक्षक-जीडी पद के लिए 24 जनवरी 26 को मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बापू नगर निवासी अमन पुत्र विपिन सोनी का चयन हुआ था। जिसके लिए उसे 9 मार्च 26 को जोधपुर बीएसएफ टे्रनिंग सेंटर पर आमद के लिए कहा गया था। इस पर उसने यहां आकर ज्वाइन किया था।

रिपोर्ट के अनुसार पीठासीन अधिकारी उप कमाण्डेंट जयपाल विश्रोई ने उसकी बायोमैट्रिक जांच एवं फोटो मिलान किया तो संहेदस्पद मिला। बाद पता लगा कि अमन ने फर्जी तरीके से अंगूठे को लगाया था। बाद में उसने पूछताछ में अपना वास्तविक नाम पता उत्तरप्रदेश के सुजतगढ़ फिरोजाबाद निवासी संजय कुमार होना बताया। उसके द्वारा किए गए फर्जीवाड़े को लेकर मंडोर थाना पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश