home page

दमोहः समन्ना गांव में हथौड़े से हमला कर 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या

 | 
दमोहः समन्ना गांव में हथौड़े से हमला कर 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या


दमोहः समन्ना गांव में हथौड़े से हमला कर 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या


दमोहः समन्ना गांव में हथौड़े से हमला कर 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या


दमोह, 05 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समन्ना में गुरुवार भाईदूज का टीका लगवाने अपनी बहन के घर जा रहे 16 वर्षीय किशोर की गांव के ही एक सनकी व्यक्ति ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक भरत विश्वकर्मा (16) इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का निवासी था और भाईदूज के अवसर पर अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान समन्ना गांव के रहने वाले गुड्डा पटेल ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने हथौड़े से कई वार कर भरत की निर्मम हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी शव के पास बैठ गया और बेहद वीभत्स हरकतें करने लगा। बताया गया कि वह मृतक की खोपड़ी से बह रहे खून को पीने लगा और शव के टुकड़े कर मांस खाने की कोशिश भी करने लगा। यह भयावह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जब कुछ ग्रामीणों ने आरोपी को रोकने के लिए पत्थर फेंके, तो वह हाथ में हथौड़ा लेकर पास के खेतों की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खेतों में चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की। हालांकि जब उसके हाथ से हथियार छूट गया, तब ग्रामीणों ने पथराव कर उसे काबू में कर लिया।

सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि मृतक भरत विश्वकर्मा इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का निवासी था और अपनी बहन के घर जा रहा था। आरोपी गुड्डा पटेल आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वह पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। ग्रामीण उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बता रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की गहन जांच की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हंसा वैष्णव