home page

नोएडा : सात वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाला वहशी पिता गिरफ्तार

 | 
नोएडा : सात वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाला वहशी पिता गिरफ्तार


नोएडा, 06 अगस्त (हि.स.)। नोएडा के थाना फेस एक क्षेत्र में रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके पिता ने अश्लील हरकत की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना फेस-वन के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि सेक्टर नौ में रहने वाली एक महिला ने आज शिकायत की कि उसके पति मोहम्मद मनन ने उसकी सात वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ घर के अंदर अश्लील हरकत की है। इस सूचना के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाल ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि महिला ने अपने पति की बेटी के साथ अश्लील हरकत करते समय की फोटो भी मोबाइल फोन से खींची है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी