home page

रानीगंज पुलिस ने सौ ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार युवक को किया गिरफ्तार

 | 
रानीगंज पुलिस ने सौ ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार युवक को किया गिरफ्तार


अररिया 02 अक्टूबर(हि.स.)।

जिले की रानीगंज थाना पुलिस ने काला बलुआ गांव में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार युवक के पास से सौ ग्राम स्मैक बरामद किया।

मामले में पुलिस ने पल्सर बाइक पर सवार काला बलुआ वार्ड संख्या 10 निवासी 22 वर्षीय शिवम कुमार पिता परमानंद यादव को गिरफ्तार किया है।जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने गुरुवार रात प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि रानीगंज थाना को सूचना मिली थी कि कालाबलुआ से रानीगंज की ओर एक व्यक्ति काला रंग का पल्सर मोटरसाइकिल से स्मैक बिक्री के लिए आ रहा है। जिसके बाद रानीगंज थाना पुलिस द्वारा ग्राम बड़हारा मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग लगाया गया,जहां पर वाहन चेकिंग के क्रम में पल्सर मोटरसाईकिल सवार शिवम कुमार को रोककर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से सौ ग्राम स्मैक बरामद किया गया।मामले में रानीगंज थाना में कांड संख्या 334/2026, दिनांक 30.09.2026 धारा 8 (सी)/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज करते हुए गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार युवक शिवम कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।रानीगंज थाना कांड संख्या 576/24 दिनांक-26.12.24 धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 में जेल जा चुका है।

छापामारी दल में रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, एसआई अजय कुमार पासवान,राकेश कुमार, सिपाही अमरेश कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर