home page

35 .86 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार , बाइक जब्त

 | 
35 .86 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार , बाइक जब्त


सुपौल, 24 मार्च (हि.स.)। जिले के भीमपुर पुलिस टीम ने मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जीवछ पुर पंचायत के वार्ड दो श्थित रानी पट्टी नहर से 60 पुरिया में कुल 35 .86 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है । वही पुलिस ने मौके से एक बाइक BR 50 AH 2156 को भी जब्त कर थाना लाई है । गिरफ्तार तस्कर में थाना क्षेत्र के जीवछ पुर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी मोहम्मद रोजित के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नसीम साफी बताया जा रहा है।

भीमपुर पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए ब्राउन सुगर को छातापुर बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता के उपस्थित में जब्ती सूची तैयार कर मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध केश दर्ज करते हुए अग्रिम कारवाई हेतु न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है । मालूम हो कि थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी पुलिसिया कारवाई के वावजूद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है । नशीले पदार्थ के सेवन से युवा पीढ़ी नशे की लत्त से बर्बाद हो रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र