100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
भागलपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए समीर आनंद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और अंग्रेजी शराब बरामद की है। वह सिकंदरपुर में राजीव रंजन सिन्हा के मकान में किराए पर रहकर समीर आनंद अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को ब्राउन शुगर और शराब के साथ वेट मशीन भी मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नशे का कारोबार संगठित तरीके से किया जा रहा था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

