home page

मिट्टी खुदाई के विवाद में भट्ठा मालिक की पीटकर हत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

 | 
मिट्टी खुदाई के विवाद में भट्ठा मालिक की पीटकर हत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप


फर्रुखाबाद, 13 नवंबर (हि .स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र स्थित गांव रसूलपुर घुमइया निवासी ईंट भट्ठा मालिक जयदेव राजपूत उर्फ दुर्विजय (48 वर्ष) काे बेरहमी से पीटा। गुरुवार की रात काे कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दाैरान उनकी माैत हाे गई।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार ने कुछ लाेगाें पर बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने का आराेप लगाया है।तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि जयदेव सिकंदरपुर नहरोसा स्थित शर्मा ईंट भट्ठे में पार्टनर थे। उन्होंने तीन बीघा जमीन की मिट्टी खरीदी और नियम के अनुसार उसकी रॉयल्टी भी जमा की थी। खुदाई शुरू होनी थी, लेकिन कुछ लोगों के साथ इसी जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा था।

9 नवंबर को मिट्टी खुदाई के विवाद के चलते कुछ लोगों ने जयदेव को फोन करके अकेले बुलाया। वहां पहुंचने पर उन्हें बंधक बना लिया गया और लाठी-डंडों से उनकाे बेरहमी से पीटा। उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया, जहां गुरुवार रात अस्पताल में इलाज के दाैरान दम ताेड़ दिया।

मृतक के बेटे गौरव ने नवाबगंज पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 9 नवंबर को इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सिर्फ मामूली एनसीआर दर्ज कर ली थी। आराेपिताें पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। जयदेव अपने पीछे पत्नी आशा देवी, तीन बेटे (सौरभ, गौरव, नीलेश) और चार बेटियां छोड़ गए हैं। शुक्रवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएगी। एनसीआर,एफआईआर में तब्दील कर ली गई है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर