सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी
नोएडा, 27 अप्रैल (हि.स.)। थाना बिसरख क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित ने चाेरी की शिकायत पुलिस में की।
थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने साेमवार काे बताया कि सौरभ पाल ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी कार में सवार होकर आम्रपाली ड्रिल बैली सोसाइटी में गए थे। कार वहां पर पार्क की और काम से चले गए। जब वह कुछ देर बाद वापस आए तो उन्होंने देखा कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उनकी कार में रखा हुआ लैपटॉप उनकी कंपनी टीसीएस का आईडी कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

