home page

ब्रह्मपुर में हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 73 ग्राम बरामद

 | 

बक्सर, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले की ब्रह्मपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 73 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात से 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स विभाग को नगर पंचायत ब्रह्मपुर में लंबे समय से चल रही हेरोइन तस्करी की सूचना मिली थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को सतर्क किया गया।

ब्रह्मपुर पुलिस ने अनुसूचित बस्ती में छापेमारी कर चर्चित तस्कर रतन कुमार पिता राजकुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 73 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि स्थानीय लोगो ने जन संवाद कार्यक्रम में एक आवेदन आरक्षी अधीक्षक शुभम आर्य को दिया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार ओझा