मजदूरी कार्य दूसरे के यहां किए जाने पर पिता को मारी गोली
डेहरी आन सोन, 5 अगस्त (हिस)।
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में एक मजदूर द्वारा मजदूरी का कार्य एक घर से छोड़कर दूसरे के यहां किए जाने के प्रतिशोध में ग्रामीण अजीत तिवारी ने आज मजदूर के पिता चन्देश्वर चौधरी को गोली मार दी।
घटना के बाद घायलावस्था में चंदेश्वर चौधरी को अपने वाहन से लेकर कहीं भाग गए हैं। घटना की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने उनके घर में आग लगा दी है। परिवार के अन्य सदस्य भी भाग गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार मनियारी निवासी चंद्रेश्वर चौधरी 60 वर्ष अपने पड़ोसी केदार चौधरी के साथ बाइक से जोगिया गांव गये थे।
चंदेश्वर चौधरी को देखते ही अजीत तिवारी अपने दरवाजे पर बुलाए और घर के अंदर से बंदूक लाकर गोली चला दी। इसके बाद खून से लथपथ चंदेश्वर को लेकर वाहन से कहीं चले गए।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने उनके घर की चारदीवारी में रखे हार्वेस्टर, कार तथा ट्रैक्टर में आग लगा दी। घटना के बाद पुलिस जोगिया गांव पहुंच गई है। उनके घर से दो बंदूक एवं गोलियां भी बरामद की गई है। चंदेश्वर चौधरी की पत्नी बिमला देवी, पुत्र दीपक चौधरी, पृथ्वी चौधरी भी पहुंचे हुए हैं।
घटनास्थल पर एसपी रौशन कुमार,बिक्रमगंज एसडीएम दिलीप कुमार, एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह, दिनारा बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति, सीओ अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दिनारा, नटवार,भानस सूरजपुरा, संझौली, कोचस, दावथ कैंप किए हुए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा

