home page

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी फरार

 | 
प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी फरार


फतेहपुर, 08 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को मामूली विवाद से आक्रोशित प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना पुलिस के मुताबिक, बहादुरपुर गांव निवासी राजपाल ने अपनी प्रेमिका लालती देवी की आज दोपहर गला दबाकर हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गया। ललिता देवता का मायका असोथर थाना क्षेत्र के कैथन पुरवा गांव में है। उसकी शादी थरियांव थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में हुई थी। लेकिन पिछले दो साल से लालती देवी बहादुरपुर गांव निवासी राजपाल के साथ रह रही थी। आज किसी बात को लेकर राजपाल व लालती देवी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर राजपाल ने लालती देवी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही लालती की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित राजपाल फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच कर साक्ष्य जुटाया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित राजपाल के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार