home page

संभल में युवक और लड़की का शव पेड़ से लटका मिला

 | 
संभल में युवक और लड़की का शव पेड़ से लटका मिला


संभल में युवक और लड़की का शव पेड़ से लटका मिला


संभल, 19 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में संभल जिले बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार काे युवक और एक लड़की का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। दाेनाें प्रेमी जाेड़े बताये जा रहे हैं। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास चंद्र त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव सैजनी निवासी ​अनिल (19) और इसी गांव की लड़की सुधा (17) के शव आज नेहटा गांव के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले हैं। ग्राम प्रधान से घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी विवेक जावला पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। इसी बीच एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में पुलिस अफसरों से जानकारी हासिल की। एफएसएल की टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाये। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक-लड़की एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसकी जानकारी परिवार को होने पर लड़की को घर सेे बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी। शनिवार की रात में दोनों मौका पाकर घर से निकल गये। परिवार रात भर उन्हें खोजता रहा है, लेकिन वो कही नहीं मिले। शनिवार की सुबह दोनों की लाश मिली।

एसपी ने बताया कि गांव के बाहर खेत में एक युवक और लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के कारणों की पूरी जांच स्थानीय पुलिस कर रही हैं। छानबीन के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar