उज्जैनः नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन, 30 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 11 साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा जिस घर में दुष्कर्म किया गया था, उसके मालिक और एक युवक को भी पुलिस ने दबोच लिया है। न्यायालय के आदेश पर बुजुर्ग, अधेड़ व युवक को जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिगों को बाल संप्रेषणगृह भेजा गया है।
एसडीओपी जेंडेन लिंगजर्पा ने सोमवार को बताया कि 28 मार्च को थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11 साल की बालिका को उसके साथ पढऩे वाले दो नाबालिगों ने बहला-फुसला लिया था। इसके बाद दोनों उसे भंवरसिंह (75) के घर में ले गए थे। जहां दोनों ने बालिका के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान भंवर व उसका साथी नाथू स्वरूप (57) बाहर निगरानी करते रहे। वहीं गांव में रहने वाला राहुल (22) भी मौके पर आ गया था, उसने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। उक्त घटना के बाद बालिका बुरी तरह से डर गई। लेकिन उसने हिम्मत कर, घर जाकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
आरोपियों को भेजा जेलमामला गंभीर होने पर झारड़ा थाना प्रभारी आनंद बाभोर ने बताया कि पीडि़त बालिका का मेडिकल करवाया गया। तीन बालिग आरोपियों को जेल भेज गया वहीं दोनों नाबालिगों को सुधार गृह भेज गया है। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

