home page

झाबुआ: आलीराजपुर पुलिस ने निकाला बोरी कांड के आरोपितों का जुलूस, धुनाई कर लगवाई उठक-बैठक

 | 

झाबुआ, 16 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के अंतर्गत आने वाले बोरी में सामुहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों का गुरुवार को आलीराजपुर पुलिस द्वारा सरे बाजार जुलूस निकालते हुए चौराहे पर उठक बैठक लगवाई गई। साथ ही पुलिस द्वारा बीच बीच में इनकी अच्छी खासी धुनाई भी की जाती रही। इस मंज़र को देखने हेतु आलीराजपुर में लोगों की भीड़ उमड़ आई।

उल्लेखनीय है कि आलीराजपुर जिले के बोरी में पिछले सप्ताह एक विधवा महिला से सामुहिक दुष्कर्म मामले में आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों अन्य संगठनों और आम लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल भी उठाए गए थे, और घटना के विरोध में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए आक्रोशित लोगों द्वारा पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस के विरोध में प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए बोरी थाने का घेराव किया भी गया था और बोरी नगर बंद कराया गया था। आलीराजपुर पुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अब लगता है कि जन आक्रोश कुछ ठंडा पड़ेगा, किंतु इस जघन्य अपराध को कारित करने वाले सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कानून के हवाले करने और कानून के अनुसार सजा दिलवाने की महती जिम्मेदारी अभी पुलिस को पूरी करनी होगी।

बोरी दुष्कर्म मामले में पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी चाहे जाने पर पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर, रघुवंश सिंह भदौरिया ने गुरुवार को हिंदुस्थान समाचार को कहा कि पुलिस द्वारा चार आरोपित पकड़े गए हैं, और इनके द्वारा महिला के यहां से लूट किया गया सामान भी मिल गया है। यह पूछने पर कि क्या पकड़े गए आरोपितों ने अपराध की स्वीकारोक्ति कर ली है? एसपी ने कहा, हां उनके द्वारा अपराध को स्वीकार किया गया है। एसपी ने कहा कि पुलिस टीमें इस मामले में गंभीरता पूर्वक जांच में जुटी हुई है, और बाकी आरोपितों को भी शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा