home page

आठ दिन से लापता युवती का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

 | 
आठ दिन से लापता युवती का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका


सुलतानपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिला के लंभुआ कोतवाली इलाके में 8 दिन से लापता 26 साल की युवती का शव मंगलवार दोपहर महमूदपुर गांव के पास झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, जो पुराना होने से खराब हालत में था।

लंभुआ कोतवाली के भवनपुर गांव की मुक्ता देवी ने 23 सितंबर को लंभुआ कोतवाली में अपनी बड़ी बेटी जानवती देवी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानवती 22 सितंबर को दोपहर इलाज कराने दियरा बाजार गई तब से घर नहीं लौटी।

युवती का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की। उनका आरोप है कि गुमशुदगी रिपोर्ट के बाद पुलिस की निष्क्रियता से जानवती की जान नहीं बच पाई।

पुलिस अब युवती की मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह पता चलेगी। सीओ ऋतिक कपूर और इंस्पेक्टर धीरज कुमार मौके पर मौजूद थे।

----------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त