home page

अमेठी : आटा मिल के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप

 | 
अमेठी : आटा मिल के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप


अमेठी : आटा मिल के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप


अमेठी : आटा मिल के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप


अमेठी : आटा मिल के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप


अमेठी, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी स्थित भालोटिया फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में लगी हुई है।

मृतक की पहचान प्रियंक कुमार मिश्रा (21) पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले एक सप्ताह से उक्त आटा मिल में लेबर के रूप में कार्य कर रहा था। जैसे ही मिल के लोगों ने युवक को जीने के नीचे फांसी के फंदे से लटकता हुआ देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के संबंध में थाना रामगंज के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी