home page

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

 | 
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका


कानपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। सचेण्डी थाना क्षेत्र के जंगल में सोमवार को पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच में जुट गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किया।

थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि गज्जूपुरवा गांव निवासी जय प्रताप सिंह हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी पांच बेटों के साथ घर पर ही रहती है। पत्नी के मुताबिक, पांच बेटों में दूसरे नंबर का बेटा विकास रविवार रात घर पर देर में वापस आने की बात बोलकर निकाला था। काफी देर तक वापस ना आने पर उसे फोन किया, जिसका उसने कोई जवाब नहीं दिया। सोमवार को ग्रामीणों ने बताया कि उनके बेटे विकास का शव गांव के कुछ दूर स्थित जंगल में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक रहा है। घटना की जानकारी पर घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने बेटे की लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की फारेंसिक जांच कर साक्ष्य जुटाया। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।

थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पाेस्टमार्ट रिपाेर्ट आने के बाद ही माैत की सही जानकारी हाे सकेगी। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप