home page

आगरमालवाः तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

 | 
आगरमालवाः तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव


आगरमालवा, 02 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिला मुख्यालय के शहर व छावनी के मध्य स्थित रत्नसागर तालाब (रातड़िया तालाब) में सोमवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, तालाब के समीप खेल रहे बच्चों की नज़र पानी में दिखाई दे रहे व्यक्ति के पैरो पर पड़ी, तो उन्होंने किसी व्यक्ति के होने की आशंक जताई, इसके बाद तालाब में शव मिलने की जानकारी मिली। मामले सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने की कवायद शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नही हो पाई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा