home page

उज्जैन में शिप्रा नदी से मिला युवक का शव, हुई शिनाख्ती

 | 
उज्जैन में शिप्रा नदी से मिला युवक का शव, हुई शिनाख्ती


उज्जैन, 02 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश केेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे उज्जैन में गुरुवार सुबह शिप्रा नदी स्थित सिद्ध आश्रम घाट पर एक युवक का शव देखा। सूचना मिलते ही गोताखोरों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि गुरूवार को शिप्रा नदी में शव मिले की सूचना के बाद गोताखोर ने शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्ती लोकेश उर्फ पप्पू 25 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लोकेश हलवाई का काम करता था और बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे कई बार फोन किए, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। गुरुवार सुबह जब रामघाट पर उसकी लाश मिलने की सूचना मिली तो परिवार को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल