home page

अनूपपुर: केरहा जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

 | 
अनूपपुर: केरहा जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


अनूपपुर, 10 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत रविवार की सुबह केरहा जंगल में यूकेलिप्टिस के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर जांच उपरांत पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने बताया कि शव सड़-गल गया हैं, जिससे परिवारजनों से जैविक संबंध स्थापित करने हेतु डीएनए सैंपल सुरक्षित कराया गया है।

थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि केरहा जंगल में यूकेलिप्टिस के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ युवक का शव मिलने की सूचना पर मौका निरीक्षण किया गया। जहां ज्ञात हुआ कि उर्मिला चौधरी पति राममणि चौधरी वर्ष निवासी रूपौला थाना जैतपुर, अपने मायके ग्राम झिरियाटोला में पुत्र के इलाज हेतु आई हुई थीं। पुत्र 27 वर्षीय शेषनारायण चौधरी जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी, 20 अप्रैल 2026 की सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर थाना रामनगर में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान युवक का शव केरहा जंगल में यूकेलिप्टिस के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उसके पहने हुए कपड़ों के आधार पर की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव अत्यधिक सड़-गल जाने के कारण पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की शिनाख्त एवं परिवारजनों से जैविक संबंध स्थापित करने हेतु डीएनए सैंपल सुरक्षित कराया गया है। मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला