home page

अनूपपुर: पेड़ से लटका मिला शव लकवाग्रस्त अधेड़ का शव, परिजन बोले- बीमारी से था परेशान

 | 
अनूपपुर: पेड़ से लटका मिला शव लकवाग्रस्त अधेड़ का शव, परिजन बोले- बीमारी से था परेशान


अनूपपुर, 22 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के देवगंवा पुलिस चौकी स्थित संजयनगर में बुधवार को 50 वर्षीय बारेलाल सेन का शव फांसी पर लटका मिला। जिनका शव घर के पास स्थित आम के पेड़ से लटका पाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्रा के अनुसार, वारदात देर रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच की है। परिजनों से हुई शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि बारेलाल सेन करीब एक साल पहले लकवाग्रस्त हो गए थे। इलाज के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार न होने से वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

मृतक अपने बेटे के साथ गांव में बाल काटने का काम करते थे और परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं और न ही परिवार में किसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला