home page

नहर में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

 | 
नहर में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस


कानपुर, 29 मार्च (हि.स.)। बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत में रविवार काे एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करते हुए शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। सूचना पर एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे।

एसीपी ने बताया कि मृतक की पहचान कुरसौली गांव निवासी रामबाबू ठाकुर (52) के रूप में हुई, जो ग्राम प्रधान अमित सिंह के सगे चाचा थे। परिजनों ने बताया कि रामबाबू शराब के आदी थे, इसी वजह से उनका घर में विवाद होता रहता था। दो साल पहले उनके बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, तभी से उनकी पत्नी सीमा पी रोड स्थित अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात रामबाबू काफी शराब के नशे में थे। वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद जब वह वापस नहीं लौटे तो अगले दिन रविवार को पुलिस से सूचना मिली कि उनका शव नहर में मिला है।

सूचना पर एसीपी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में नशे की हालत में नहर में गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप