home page

नाेएडा : विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात शव मिले

 | 
नाेएडा : विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात शव मिले


नोएडा, 14 जुलाई (हि.स.)। नोएडा के विभिन्न जगहों पर साेमवार की बीती रात काे दो अज्ञात लोगों के शव मिले। पुलिस शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।

दादरी थाना प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कस्बा दादरी में बीती रात को एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उसकी पहचान की काेशिश की गई, लेकिन काेई जानकारी हासिल नहीं हाे सकी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।

थाना फेस -वन के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पीलर नंबर-37 के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी