home page

नाेएडा में अलग-अलग जगहों पर तीन अज्ञात शव मिले

 | 
नाेएडा में अलग-अलग जगहों पर तीन अज्ञात शव मिले


नोएडा, 20 जुलाई (हि.स.)। नोएडा में विभिन्न जगहों पर साेमवार काे तीन अज्ञात लोगों के शव मिले हैं। पुलिस उन शवों काे पाेस्टमार्टम भेजकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 25 के पास सोमवार को पुलिस को एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र के कुलेसरा के पास एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी तरह थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में एक 28 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी