home page

घर के अंदर से युवक का खून से लथपथ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 | 
घर के अंदर से युवक का खून से लथपथ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस


जलपाईगुड़ी, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले में एक युवक की घर के अंदर खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कमलेश राय के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कमलेश अपने माता-पिता के साथ घर में ही रहते थे। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने कमरे के अंदर उनका खून से सना शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या सोते समय सिर पर वार कर की गई है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना के अंतर्गत मानिकगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार