home page

बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा

 | 
बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा


नोएडा, 21 नवंबर (हि.स.)। थाना फेस-दो क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूट लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की बीती रात को कृष्ण मुरारी प्रसाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सैमसंग कंपनी के पास से रात के समय गुजर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी