home page

सिरसा: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच मोटरसाइकिल बरामद

 | 
सिरसा: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच मोटरसाइकिल बरामद


सिरसा, 19 मार्च (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान सिरसा निवासी विजय के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हरियाणा के अलावा राजस्थान से भी दो मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद जिला के गांव बोदीवाली निवासी कुलदीप सिंह ने डिंग थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बाइक डिंग मंडी से चोरी हो गई है। कुलदीप सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एबीवीटी स्टाफ पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आरोपी विजय को चोरीशुदा बाइक सहित काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दो मोटरसाइकिल राजस्थान के हनुमानगढ़ क्षेत्र से चोरी किए हैं जबकि दो मोटरसाइकिल हिसार से तथा एक मोटरसाइकिल सिरसा के डिंग थाना क्षेत्र से चोरी किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अपराधी का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है और चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी नशा करने के आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अकसर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma