home page

बाइक सवार बदमाश युवक ने मोबाइल लूटा

 | 
बाइक सवार बदमाश युवक ने मोबाइल लूटा


नोएडा, 05 मई (हि.स.)। नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीती रात सोमवार को एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बिसरख प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि राहुल कुमार ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मारीपत रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित के अनुसार उनका मोबाइल फोन में उनका कीमती डेटा और इंटरनेट बैंकिंग के पासवर्ड आदि अब। उसने आशंका व्यक्त की है कि बदमाश उसका दुरुपयोग करके उसके खाते से रकम निकाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी